Haryana News: चोरी करने के चक्कर में भैंस की हुई मौत

लाईन टूटकर भैंस पर गिरी, करंट लगने से हुई मौत
 Haryana News : हरियाणा के क्षेत्र गोहाना में स्थित  खानपुर कलां में बिजली की चोरी का मामला सामने आया है और बिजली की चोरी करने के दौरान बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली ।खानपुर  कलां में स्थित तहसील कार्यालय  के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिली भगत के चलते  खानपुर के  जल घर से बिजली का अवैध कनेक्शन जोड़ा हुआ था और कनेक्शन जोड़ने के दौरान बिजली की तार में कई जगह कट होने के चलते गाँव के जोहड़ से नहा कर बाहर निकली भैंस से चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पूरे मामले को  मौके पर गोहाना के एसडीएम समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक  खानपुर कल में कई दिन पहले आंधी के बाद से बिजली की सप्लाई बंद है आसपास के गांव में जल की आपूर्ति पूरी करने को लेकर जल घर बनाया गया है जिस के चलते कुछ कर्मचारीयो ने खानपुर के जल घर से कनेक्शन जोड़ कर तशील में बिजली की सप्लाई कर काम चला रहे थे  इस अवैध कनेक्शन के चलते एक ग्रामीण की भैंस लापरवाही के चलते करंट की शिकार हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक के जल घर के सामने एक गांव का जोहड़  बनाया गया है। शाम के समय जैसे ही भैंस पानी पीकर जोहड़ से बाहर निकली  तो जल घर के सामने जोड़ी गई अवैध कनेक्शन की तार खुली  पड़ी हुई थी । खुली तार भैंस  चपेट में आ गई और मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। गौरतलब है कि  बिजली की तार में कट होने के कारण यह हादसा हुआ है।

Read also –Vegetable Seller Viral Video: दुकानदार ऐसे करते हैं तराजू के साथ झोल,एक शख्स ने वीडियो बनाकर खोली पोल

वहीं पूरे मामले को लेकर तमाम में अधिकारी और कर्मचारी लीपा पोती करते हुए नजर आए.वहीं  दूसरी तरफ ग्रामीण ने भैंस के मृत होने के बाद मुआवजे  की मांग की है। वहीं ग्रामीण का यह भी कहना है कि एक आम आदमी अगर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे पर जुर्माना लगाया जाता है लेकिन यहां सरकारी  कार्यालय के लोग ही चोरी कर रहे हैं उन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती और एक लापरवाही के चलते ही उनकी भैंस की मौत हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *