Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर का मौसम हुआ सुहावना,झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Delhi Rain

Delhi Rain:दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों कों गर्मी से राहत मिली। जून में दिल्ली -एनसीआर में तापमान 40 को पार कर गया। दिल्ली में एक ओर जहां जल संकट तो वहीं दूसरी ओर गर्मी ने लोगों ने लोगों का जीना कठिन बना दिया था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा।दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Read Also: Murder of BJP Leader :भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे BJP नेता की गोली मारकर की हत्‍या

रविवार को दिल्ली-NCR में दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया।बादलों की आवाजाही रविवार सुबह से ही चालू थी  रविवार को  दोपहर के बाद से दिल्ली, नोएडा ,गाजियाबाद में बारिश शुरु हो गई। NCR में जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी  से राहत मिली। हालांकि उमस के कारण लोगों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

Read Also: कैब ड्राइवर की एक गलती ने ले ली महिला की जान, ड्राइवर संग मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी में फिलहाल मानसून पूरी तरह नहीं पहुंचा है।मानसून को आने मे फिलहाल कुछ समय लगेगा। हालांकि आने वाले कुछ दिनो में यूपी में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।मानसून से मुंबई भी अछूत नहीं है।मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *