मशहूर शास्त्रीय संगीतकार और गायक पंडित जसराज का निधन

देश के प्रसिद्ध शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज  का अमेरिका में निधन हो गया है। 90 वर्षीय पंडित जसराज ने न्यू जर्सी में आखिरी सांस ली।


शास्‍त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए उनको पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से नवाजा गया । 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार से में जन्मे जसराज ने मशहूर फिल्‍म निर्देशक वी शांताराम की बेटी मधुरा शांताराम से विवाह किया था।

Also Read- बॉलीवुड से बुरी खबर, मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का निधन

वह शास्‍त्रीय संगीत के मेवाती घराने से ताल्‍लुक रखते थे। पंडित जसराज को संगीत की शुरुआती शिक्षा पिता पंडित मोतीराम ने दी। बाद में उनके भाई ने उनको तबला संगीतकार के रूप में प्रशिक्षित किया। उन्‍होंने 14 वर्ष की आयु में गायक के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया। 22 साल की उम्र में उन्‍होंने गायक के रूप में अपना पहला स्‍टेज कन्‍सर्ट किया।

Also Read- पंचतत्व में विलीन हुए यूपी सरकार में मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान

इससे पहले आज ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत ने भी 50 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहे दिया। कामत लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *