नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में बोले- विपक्ष भी देश के लोगों की आवाज और स्पीकर उस आवाज के संरक्षक

राहुल गांधी

ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर बनने के बाद सदन में बोलते हुए राहुल गांधी ने विश्वास जताया कि विपक्ष को संसद में लोगों की आवाज उठाने का मौका मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष भी देश के लोगों की आवाज है और स्पीकर उस आवाज के संरक्षक हैं। ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए हैं, इस दौरान संसद में एक सुखद तस्वीर भी देखने को मिली जब ओम बिरला ध्वनिमत से स्पीकर चुन लिए गए तो पीएम मोदी, संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू और राहुल गांधी, ओम बिरला के पास पहुंचे उन्हें बधाई दी और उसके बाद ये नेता ओम बिरला को स्पीकर आसन तक लेकर गए। इस दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक दूसरे का अभिवादन किया राहुल गांधी और पीएम मोदी ने हाथ भी मिलाया। में अपने भाषण में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी की भी याद दिलाई।

Read Also: पेरिस ओलंपिक की तैयारियां जोरों पर, प्रशिक्षण के लिए जर्मनी जा रहे पांच भारतीय मुक्केबाज

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ओम बिरला को इंडिया गठबंधन की तरफ से बधाई देते हुए कहा, यह सदन हिंदुस्तान के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज के संरक्षक हैं। निस्संदेह, सरकार के पास सत्ता की शक्ति है, लेकिन विपक्ष भी देश के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है।राहुल गांधी ने कहा कि इस बार विपक्ष पिछली बार की तुलना में देश के लोगों की अधिक आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। विपक्ष आपके काम में आपकी सहायता करना चाहेगा और हम चाहेंगे कि सदन अच्छी तरह से चले। राहुल गांधी ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्वास के आधार पर सहयोग हो और विपक्ष को जनता की आवाज सदन में उठाने की अनुमति दी जाए। मुझे पूरा विश्वास है कि आप हमें बोलने देंगे और हमें देश के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करने देंगे।

Read Also: जुडोका तूलिका मान को पेरिस कोटा हासिल करने के बाद मेडल पाने की उम्मीद

राहुल गांधी ने आगे कहा, सवाल यह नहीं है कि सदन कितनी कुशलता से चलता है। सवाल यह है कि सदन में देश की आवाज को सुनने की कितनी अनुमति दी जाती है। इसलिए सदन को कुशलतापूर्वक चलाने के नाम पर विपक्ष की आवाज को दबाना गैर-लोकतांत्रिक विचार है, राहुल गांधी ने कहा, इस चुनाव ने दिखाया है कि हिंदुस्तान के लोग विपक्ष से देश के संविधान की रक्षा करने की उम्मीद करते हैं। हमें यकीन है कि विपक्ष को बोलने का मौका देकर आप देश के संविधान की रक्षा करने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। संबोधन के आखिर में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के साथ-साथ चुनाव जीतने वाले सदन के सभी सदस्यों को भी बधाई दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *