प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी प्रेसिंडेट चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी

US Presidential Election:

US Presidential Election: अमेरिका में एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनेंगे।ट्रंप ने कमला हैरिस को हराते हुए राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। डोनाल्ड ट्रंप की इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अलग-अलग मौके पर ट्रंप के साथ तस्वीरों को सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए अपना बधाई संदेश दिया है। पीएम मोदी ने सोशल प्लेटफार्म पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ गले मिलने वाला फोटो शेयर करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त।पीएम मोदी आगे लिखा हैं कि आइए हम एक साथ मिलकर अपने लोगों की भलाई, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करें।

Read also- US Election: डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भारत-अमेरिका रिश्ते और मजबूत होंगे- ज्योतिरादित्य सिंधिया

पीएम मोदी एक्स पर बधाई संदेश देते हुए लिखा है कि “मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूं. आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।

Read also- उपराष्ट्रपति ने कहा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह को किया सम्बोधित

इससे पहले चुनाव जीते ट्रंप ने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया है और इसे ‘अमेरिका की जनता की शानदार जीत’ करार दिया।ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी अभियान को दुनिया का सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलन बताया है।ट्रंप ने कहा कि हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है। मैं अमेरिका की जनता का धन्यवाद देता हूं। मैं आखिरी सांस तक आपके और आपके परिवार के लिए लड़ूंगा।

ट्रंप ने इससे पहले साल 2016 में डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 में जो बाइडेन के खिलाफ चुनाव हार गए थे।अब चुनाव जीते ट्रंप दूसरी बाद अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर फिर से काबिज होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *