सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, रेकी करने वाला बदमाश गिरफ्तार !

बॉलीवुड के फिल्म स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मकशद से रेकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और उसके तीन साथियों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

आपको बता दें, गिरफ्तार हुआ बदमाश जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है, जो इसी साल जनवरी 2020 में फिल्म अभिनेता सलमान खान की रेकी करने के मामले में भी खासा चर्चित रहा था। सलमान खान की हत्या के लिए मुंबई में रेकी करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच ने उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया है। सलमान खान की ये रेकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कराई थी।

सलमान खान को नुकसान पहुंचाने के मकसद से रैकी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे और उसके 3 साथियों को फरीदाबाद पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक काला हिरण शिकार मामले में बरी होने के बाद से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से खफा था और उसे नुकसान पहुंचाने के मकसद से अपने दुर्गे से मुंबई में सलमान खान की रेकी करवाई थी जिसका खुलासा पुलिस गिरफ्त में आने के बाद लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अबतक 4 हत्या की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।

पुलिस गिरफ्त में आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राहुल है जिसे फरीदाबाद पुलिस ने बीते 24 जून को SGM नगर इलाके में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है और उसके साथ तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं। जिन्होंने फरीदाबाद में बीते 24 जून को हुई प्रवीण की हत्या में राहुल का सहयोग किया था । पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस प्रवीण हत्याकांड में राहुल को ढूंढ रही थी जिसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ में राहुल ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसने फरीदाबाद में प्रवीण की हत्या के अलावा अन्य इलाकों कुल 4 हत्याओं को अंजाम दिया है और वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि सलमान खान को हिरण के शिकार मामले में बरी होने के बाद से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को नुकसान पहुंचाना चाहता था जिसके लिए उसने इसे सलमान खान की रेकी करने के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई भी भेजा था। जहां से राहुल ने रेकी करने के बाद जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को जोधपुर जेल में जाकर जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस ने राहुल और उसके तीन साथियों को दो हथियारों सहित गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है । पुलिस के मुताबिक सलमान खान की रेकी कराने की असल वजह क्या थी यह तो लॉरेंस बिश्नोई के रिमांड के बाद ही खुलासा हो पाएगा। पुलिस जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई को भी पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और राहुल को पुलिस पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस के हवाले कर देगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.