बिहार पर मानसून मेहरबान, वीकेंड की बारिश ने लोगों को किया खुश

Rain in NCR:

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार पिछले सालों की तुलना में अच्छी बारिश होगी। मानसून इस बार बिहार पर मेहरबान लग रहा है। पटना की राजधानी समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बिहार के कई जिलों में सुबह की शुरुआत बारिश से हुई है। वीकेंड के दिन सुबह-सुबह बारिश से लोगों के चेहरे भी खिल उठे।

Read Also: आज से ओडिशा के चार दिन की यात्रा पर राष्ट्रपति मुर्मू, 7 जुलाई को रथ यात्रा में होंगी शामिल

बता दें, बिहार में हल्की मानसूनी बारिश होगी। मानसून की बारिश ने लोगों को भारी गर्मी से बचाया है। रुक-रुक कर बारिश के कारण कई जिलों में लोगों को गर्मियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वीकेंड के दिन बारिश हुई है, इसलिए मौसम अच्छा है। लोग बारिश का आनंद ले रहे हैं। जबकि बारिश से किसानों को धान की खेती में फायदा हो रहा है, कई स्थानों पर जलभराव से लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं। इसके अलावा, कई जगहों पर बाढ़ का खतरा है। कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। हाल ही में बिहार में कई स्थानों पर ब्रिज भी टूट गए हैं। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते हुए सावधान रहने की सलाह दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदियों और नहरों से दूर रहने को कहा गया है। पेड़ के नीचे खड़े होने से भी बचने की सलाह दी गई है।

Read Also: Weather Updates: 16 राज्यों में 2 दिन का भारी बारिश अलर्ट, असम,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही का मंजर

बिहार में किशनगंज में भारी बारिश और बिजली गरजने की भी संभावना मौसम विभाग ने बताई है। इसके अलावा, 31 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, मधुबनी, दरभंगा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, गया, नवादा, जमुई, बांका, लखीसराय, खगड़िया, मधेपुरा,पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सहरसा और यह भी कहा गया है कि इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं हो सकती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *