Jammu News: पुंछ में सरकारी क्वार्टर की छत हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

Jammu News:

Poonch:जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब सरकारी क्वार्टर की छत पर जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला।हैंड ग्रेनेड सरकारी क्वार्टर की छत पर खेल रहे बच्चों को मिला। जिसके तुरंत बार पुलिस को सूचना दी गई।मामले की गंभीरता को समझते हुए सुरक्षाबल के जवान आनन-फानन में मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Read also-दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप- सरकारी क्वार्टर में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके बच्चे छत पर खेल रहे थे, तभी उन्होंने वहां जिंदा हैंड ग्रेनेड देखा। उसे देखकर सभी घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम डीएसपी हेड क्वार्टर पंकज सूदन के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को तुरंत घेर लिया गया।हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए बम निरोधक विशेषज्ञों को बुलाया गया और ये पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई कि विस्फोटक छत पर कैसे पहुंचा।पुलिस सूत्रों ने कहा कि किसी ने ग्रेनेड फेंका और भाग गया, लेकिन ये फटा नहीं।पुलिस ने इलाके के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। हालांकि इलाके अस्पताल और सरकारी क्वार्टर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read also-JD Vance News: रिपब्लिकन खेमे का उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी कौन? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया एलान

डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ – आपको बता दें कि बीते सोमवार की शाम को आतंकियों ने सेना के ऊपर हमला किया था, जिसमें हमारे 5 जवान शहीद हो गए।जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बार फिर से भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई । काश्तीगढ़ के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़ रात करीब 2 बजे से ऑपरेशन जारी था। घेराबंदी में फंसने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। आतंकवादी पहाड़ की ऊंचाइयों पर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना ने उन्हें घेर लिया

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *