चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे,3 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

Dibrugarh Express, Dibrugarh Express Train Accident, Indian Railway, train Accident, Dibrugarh Express Derailed, Dibrugarh Express Derailed Live, Dibrugarh Express Derailed in UP, Dibrugarh Express Derailed in Gonda, Dibrugarh Train Accident, Train Accident in UP,

Dibrugarh Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गये। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Dibrugarh Train Accident) ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

Read also- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां

घायलों का गोरखपुर स्टेशन पर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। हादसे में घायल यात्री बिपाशा डे ने बताया कि उसने अचानक के तेज आवाज सुनी।बिपाशा डे ने कहा कि दुर्घटना के समय वे ऊपरी बर्थ पर बैठी थीं और एकदम से नीचे गिर गईं और उनके हाथ में चोट लगी है।बिपाशा डे के भाई खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि दुर्घटना में उनका परिवार सुरक्षित है, जबकि तीन यात्रियों की जान चली गई। मृतकों की पहचान बिहार के अररिया निवासी सरोज कुमार सिंह (31) और चंडीगढ़ निवासी राहुल (38) के रूप में हुई है।

Read also- दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान- भारतीय रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया. रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही सीआरएस जांच के अलावा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *