Arunachal Assembly: आज से शुरू होगा अरुणाचल प्रदेश का सत्र, 24 जुलाई को बजट किया जाएगा पेश

Budget session of Arunachal Assembly:

Budget session of Arunachal Assembly:अरुणाचल प्रदेश का विधानसभा सत्र शुक्रवार से शुरू होगा और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 24 जुलाई को सालाना बजट पेश किया जाएगा।अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र 26 जुलाई तक चलेगा।विधानसभा सचिव कागो हाबुंग ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री चाउना मीन 24 जुलाई को बजट पेश करेंगे। चाउना मीन के पास वित्त और प्लानिंग डिपार्टमेंट है।

Read also-Naxalite Attack: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सली हमले में घायल जवानों से की मुलाकात ,उचित इलाज के दिए निर्देश

विधानसभा चुनाव के बाद तीसरी बार सत्ता में लौटी पेमा खांडू सरकार का नए कार्यकाल में ये पहला बजट होगा।हाबुंग ने बताया कि राज्यपाल के. टी. परनायक के अभिभाषण पर शुक्रवार को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ ही विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के. टी. परनायक ने 14 और 15 जून को आठवीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान सदन के सदस्यों को संबोधित किया था। ये सत्र दो दिन का था।हाबुंग ने कहा कि तीन अहम विधेयक – ‘अरुणाचल प्रदेश संशोधन विधेयक, 2024’, ‘अरुणाचल प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों को रोकने के उपाय) विधेयक, 2024’, और ‘बालीपारा/तिरप/सदिया फ्रंटियर ट्रैक्ट झूम भूमि विनियमन (संशोधन)’ विधेयक, 2024′ को सत्र के पहले दिन पेश किया जाएगा।

Read also-छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने दिल्ली में सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष तेसम पोंगते ने बजट सत्र के एजेंडा की योजना बनाने के लिए बुधवार को बैठक की थी।बता दें, अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्य वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के 46 विधायक हैं, जबकि एनपीपी के पांच, एनसीपी (अजित पवार) के तीन और पीपीए के दो विधायक हैं। तीन विधायक निर्दलीय हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *