Assembly: शिक्षा विभाग में तबादले के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में तकरार, जानें पूरा मामला

Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब डोडा पश्चिम से बीजेपी के विधायक शक्ति परिहार ने शिक्षा विभाग में तबादलों में क्षेत्रीय भेदभाव का आरोप लगाया। शक्ति परिहार ने दावा किया कि शिक्षा विभाग में तबादले के दौरान जम्मू की अनदेखी की गई है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हुआ।शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि बीजेपी “भेदभाव का रोना रोने की आदी है”।उन्होंने कहा, “कोई भेदभाव नहीं है।”Assembly: 

Read Also: चीन और आसियान ने विस्तारित मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

विभाग में भर्तियों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में 350 और जम्मू क्षेत्र में 860 नियुक्तियां की गईं।सकीना इट्टू ने कहा, “विभागीय पदोन्नति समितियां (डीपीसी) प्रक्रियाधीन हैं और समय आने पर पूरी कर ली जाएंगी। पुंछ और राजौरी जिले से तबादले शुरू हुए थे, लेकिन आपत्तियों के कारण इसे स्थगित रखा गया है।मंत्री ने कहा कि भर्तियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और पदों को भर्ती एजेंसियों को नहीं भेजा गया है।Assembly: 

Read Also: बॉलीवुड जगत ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को दी अंतिम विदाई

उन्होंने कहा, “उन्होंने 1500 पदों पर रोक लगा दी थी। शिक्षा विभाग लगभग समाप्त होने की कगार पर था। मैं मुख्यमंत्री (उमर अब्दुल्ला) की आभारी हूं कि उन्होंने हर सौ पदों पर 50 पदों पर रोक हटा दी।इत्तू ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा, “उन्हें हमें बताना चाहिए कि उन्होंने शिक्षा विभाग को कहां पहुंचा दिया है।इसके बाद सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से शुरू हुई।Assembly: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *