हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का हुआ तलाक, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया कंफर्म

HARDIK PANDYA Natasa Stankovic:

HARDIK PANDYA Natasa Stankovic: लंबे समय से भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्‍टेनकोविक के अलग होने की खबर सुर्खियों में बनी हुई थी । लेकिन अब इन सभी बातों पर पूर्ण विराम लग गया है।  भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को चार साल के रिश्ते के बाद पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने का ऐलान किया।दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।हार्दिक और नताशा की 31 मई 2020 को शादी हुई थी और इसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। उन्होंने 14 फरवरी 2023 को उदयपुर में भव्य समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रीति रिवाज से दोबारा शादी की थी।

Read also-हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, बरतें सावधानी

इंस्टाग्राम पर हार्दिक ने लिखा, “चार साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अच्छी कोशिश की और सब अपना बेस्ट दिया। अब हम लोगों को लगता है कि अलग होने में हम दोनों की भलाई है। ये हमारे लिए मुश्किल फैसला था क्योंकि हमने साथ मिलकर परिवार के तौर पर आनंद लिया, एक दूसरे का सम्मान किया और साथ दिया। हमें अगस्त्य जैसा तोहफा मिला। अब वही हम दोनों की जिंदगी का केंद्र रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले।

Read also-Naxalite Attack: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सली हमले में घायल जवानों से की मुलाकात ,उचित इलाज के दिए निर्देश

उन्होंने लिखा, “हम सभी से अपील करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान रखेंगे।”सर्बिया मूल की स्टेनकोविक मुंबई में डांसर, मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में अपने करियर शुरुआत की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *