ब्रजमंडल यात्रा से पहले नूंह में मोबाइल इंटरनेट बंद, आज शाम से SMS भी नहीं भेज पाएंगे लोग

Brij Mandal Yatra:

Brij Mandal Yatra: हरियाणा में ब्रज मंडल यात्रा को लेकर सिंह सैनी एक्टिव हो गई है। यात्रा में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा सरकार ने रविवार शाम 6 बजे से 24 घंटे के लिए नूंह में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस सर्विस को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। यह आदेश हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है। पिछले साल शोभायात्रा के दौरान राज्य में हिंसा भड़क गई थी ।

Read Also: दुनिया भर में डगमगाया यात्रा का संतुलन, एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताई सर्वर डाउन होने की वजह

चप्पे -चप्पे पर पुलिस बल तैनात- ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान धर्म के नाम पर कुछ अराजक तत्व आपसी सौहार्द बिगाड़ने में कामयाब न हो इसको लेकर पुलिस चप्पे पर तैनात हो गई है। पुलिस बल की  हिंसा भड़काने वाले असामाजिक तत्वों पर खास नजर बनी रहेगी।हरियाणा के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं बंद करने पर बयान देते हुए कहा यह आदेश जिला नूंह में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, भड़काऊ सामग्री फैलाकर कानून व्यवस्था बिगाड़नें, इंटरनेट सेवाओं का दुरुपयोग कर झूठी अफवाहें फैलाने की संभावना को रोकने के लिए किया गया है।

Read Also: घाव पर मिट्टी लगाना हो सकता है जानलेवा, जानिए किन लोगों को है ज्यादा खतरा?

31 जुलाई को भड़की थी हिंसा- आपको बता दे कि  नूंह में 31 जुलाई को शोभा यात्रा को रोकने की कोशिश के बाद जमकर हिंसा हुई थी,हिंसा की चपेट में पड़ोसी राज्य भी आ गए थे। हिंसा में दो होमगार्ड के जवान और एक मौलवी समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हिंसा को भड़काने से रोकने के लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक लगा दी थी।हिंसी की वजह से स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे और कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *