बजट को लेकर खड़गे का PM मोदी पर वार कहा -सरकार वादे तो बहुत करती है, लेकिन पूरे नहीं करती

Mallikarjun Kharge on Budget:

Mallikarjun Kharge on Budget:  केंद्रीय बजट 2024 से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वादे तो कई करती है, लेकिन पूरा एक भी नहीं करती।खरगे ने कहा, “कई बार वे (केंद्र सरकार) एक चीज का वादा करते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं करते हैं। इसलिए जब तक मुझे बजट की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तभी मैं बजट पर टिप्पणी कर सकता हूं।

मल्लिकार्जुन खरगे आगे बोलते है कि हम लोगों के मुद्दों और शिकायतों को उठाते हैं और उन्हें सरकार के सामने रखते हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है। हम ऐसा करने की कोशिश करते रहेंगे। हम देखेंगे कि सरकार बजट में क्या करेगी।”केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई को अपना सातवां बजट पेश करने के लिए तैयार हैं।

Read Also: क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का त्यौहार? जानें इसका महत्व…

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केद्र सरकार पर की टिप्पणी – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कई बार वे एक चीज का वादा करते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं करते हैं। इसलिए जब तक मुझे बजट की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तभी मैं बजट पर टिप्पणी कर सकता हूं। हम लोगों के मुद्दों और शिकायतों को उठाते हैं और उन्हें सरकार के सामने रखते हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है। हम ऐसा करने की कोशिश करते रहेंगे।

मोदी सरकार 3.O का पहला बजट – हम देखेंगे कि सरकार बजट में क्या करेगी।” ये दबाव बनाने के बारे में नहीं है। ये लोगों की समस्या को हल करने के बारे में है। हम सरकार पर दबाव बनाते रहेंगे और सरकार से लोगों के मुद्दों को हल करने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बाद भी अगर वे हमारी बात नहीं सुनते हैं। लोग सब कुछ देख रहे हैं। जनता ने उन्हें इस चुनाव में सबक सिखाया। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग शांत नहीं रहेंगे और उन्हें सबक सिखाने के लिए अपने पास मौजूद लोकतांत्रिक हथियार का इस्तेमाल करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *