बीजेपी सांसद कंगना रनौत के चुनाव को हाई कोर्ट में चुनौती

Kangana Ranaut News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) हाई कोर्ट ने बुधवार 24 जुलाई को मंडी लोकसभा सीट की बीजेपी सांसद कंगना रनौत को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने ये नोटिस किन्नौर के में दायर पिटीशन पर जारी किया है। याचिका में सांसद रनौत का चुनाव रद्द करने की मांग की है।

Read Also: Kargil Vijay Diwas: बीकानेर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में लगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी

याचिका में कहा गया है मंडी से उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसे गलत तरीके से रिजेक्ट कर दिया गया। इस बारे में जस्टिस ज्योत्सना रेवाल ने कंगना रनौत को नोटिस जारी कर 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया था।


बता दें, याचिकाकर्ता लायक राम नेगी ने हाई कोर्ट से सांसद रनौत के चुनाव को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके नामांकन पत्र को मंडी के रिटर्निंग ऑफिसर ने गलत तरीके से खारिज कर दिया था। नेगी ने याचिका में मंडी के रिटर्निंग ऑफिसर को भी पार्टी बनाया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रिटायर्ड कर्मचारी नेगी ने कहा कि उन्होंने वीआरएस लिया था और उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र के साथ डिपार्टमेंट का ‘नो-ड्यूज’ सर्टिफिकेट भी दिया था।

Read Also: पिस्टल दिखाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर 5वीं मंजिल से नीचे फेंका

उन्हें बिजली, पानी और टेलीफोन डिपार्टमेंट से ‘नो-ड्यूज’ सर्टिफिकेट देने के लिए एक दिन का समय दिया गया था। उन्होंने सारे सर्टिफिकेट जमा करा दिए थे। उसके बाद भी रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने याचिका में कहा है कि यदि उनका नॉमिनेशन स्वीकार कर लिया गया होता तो वे मंडी से चुनाव जीत भी सकते थे। इसलिए मंडी लोकसभा सीट का चुनाव रद्द किया जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *