Bollywood News: फिल्म पेज 3 के 20 साल पूरे होने पर अभिनेत्री कोंकणा सेन ने जताया आभार

Actress Konkona Sen:

Actress Konkona Sen: अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी पहली हिंदी फिल्म “पेज 3″20 साल पहले रिलीज हुई थी। कोंकणा सेन शर्मा ने इस फिल्म में माधवी शर्मा का किरदार निभाया था। डायरेक्टर मधुर भंडारकर की इस फिल्म में कोंकणा ने पत्रकार की भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म काफी सफल रही थी।पेज 3” अभिनेत्री के किरदार पर केंद्रित है, जो नौकरी की तलाश में मुंबई आती है। वे जल्द ही एक टैब्लॉइड के लिए काम करने लगती है और हाई सोसाइटी पार्टियों में जाने लगती है। इस दौरान उसे मशहूर हस्तियों के डबल स्टैंडर्ड और उनके जीवन के बारे में पता चलता है।

Read also-Bollywood News: पांच दिन बाद लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान

45 साल की कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म की शूटिंग की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और एक इमोशनल नोट लिखा।कोंकणा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ‘पेज 3’ 20 साल पहले रिलीज हुई थी! बॉम्बे में फिल्म करने का मेरा पहला अनुभव। ये 2005 था, बाढ़ का साल और वे साल जब मैं इस शहर में आई थी जो अब दो दशकों से मेरा घर है।अभिनेत्री ने फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का आभार जताया।

Read also-Bollywood: सुपरस्टार अक्षय कुमार सैफ अली खान को सलाम कर बोले- उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की

उन्होंने कहा कि आज जब में पीछे मुड़कर देखता हूं तो पता चलता है कि मुझे दर्शकों ने कितना प्यार दिया है।कोंकणा ने आगे लिखा, “माधवी शर्मा के लिए @imbhandarkar को धन्यवाद, एक ऐसा किरदार जिसके लिए मुझे बहुत प्यार मिला। उन्होंने साथी कलाकार संध्या मृदुल और तारा शर्मा को भी धन्यवाद दिया।मधुर भंडारकर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि जब वे फिल्म को देखते हैं तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। जो हर सेक्टर के लोगों से जुड़ी हैं।बॉबी पुष्करना और कविता पुष्करना द्वारा निर्मित इस फिल्म में कुनिका, अतुल कुलकर्णी, बोमन ईरानी और बिक्रम सलूजा भी थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *