जम्मू कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता, कुपवाड़ा में ‘बैट हमले को किया नाकाम

Chhattisgarh News:

Kupwara Encounter: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कमकारी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान की ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ यानी बीएटी के हमले को नाकाम कर दिया।हालांकि, इस दौरान छिड़ी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी घायल हो गए।सेना के सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया।

Read also-नीति आयोग को बैठक को लेकर ये क्या बोल गये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , मचा सियासी बवाल

आतंकी घटना के बारे में बताते हुए सेना ने बताया भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने शनिवार सुबह कमकारी सेक्टर में ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया।’’सूत्रों ने बताया कि घंटों हुई फायरिंग के बीच दो घुसपैठिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भाग गए। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक LoC पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने ये हमला किया था. जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया.

Read also-नीति आयोग की मीटिंग से Mamata Banerjee के वॉकआउट पर गरमाई सियासत, जानें क्या है मामला

जानें क्‍या है ‘BAT- आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन घुसपैठियों के ग्रुप ने उत्तर कश्मीर जिले के त्रेहगाम सेक्टर में कुमकडी चौकी के पास अग्रिम चौकी पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई मुठभेड़ में पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। फिलहाल घायल सैनिकों का इलाज जारी है।आपको बता दें कि ‘बैट’ में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के स्पेशल फोर्स के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं।और ये LoC पर घुसपैठ करने के लिए जाने जाते हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *