Robotic Restaurant: भारत में रेस्टोरेंट में वेटर का काम भी अब रोबोट्स ने करना शुरू कर दिया है। जो वाकई में तकनीक को दर्शाता है। दिल्ली के पास नोएडा में इसकी शुरुआत भी हो गई है। यहां खाना खाने पहुंचे लोगों को अपने ऑर्डर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। टेबल नंबर डालते ही वेटर बना रोबोट कुछ ही मिनटों में खाना लेकर ग्राहकों के सामने हाजिर हो जाता है। और यह रेस्तरां नोएडा के सेक्टर 104 में बना है जहां आप एक रोबोट को वेटर के रूप में देख सकते है । लेकिन अभी वहां 2 रोबोट काम कर रहे है।
Read Also: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिक्किम के नव नियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर को नई दिल्ली में दी बधाई
कोलकाता में बना अनोखा रोबोटिक रेस्टोरेंट
इसके साथ ही कोलकाता शहर से लगभग 120 किलोमीटर दूर हाईवे पर झोपड़ी के लुक में बने रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पश्चिम बंगाल के दूर-दराज के इलाके से शौकीन लोग पहुंचते हैं। ‘मदर्स हट’ में रोबोट को आप खाना परोसते देख सकते है। शानदार सर्विस से जायकेदार खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। पिछले कुछ दिनों में इस रेस्टोरेंट में आने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो गया है। रोबोटों का ग्रुप ग्राहकों की सर्विस समय से करने के लिए हर वक्त तैयार रहता है। रोबोटों के आने से रेस्टोरेंट के कर्मचारियों का काम बहुत हल्का हो गया है। और इस रेस्टोरेंट की इंटीरियर डिजाइनिंग आधुनिक और पारंपरिक तरीके से की गई है। रेस्टोरेंट का पूरा लुक इस तरह से तैयार किया गया है कि वो अपने नाम से मेल खाता है।
Read Also: राजनीति में सिद्धांतों को ज़िंदा रखना है तो युवाओं को मशाल सौंपनी होगी -राव इंद्रजीत
रोबोट में क्या है खास ?
इसके साथ ही रोबोट अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति से धीरे से पूछती है कृपया मुझे जाने दें। कृपया बीच में न खड़े हों और मुझे खाना परोसने दें। साथ ही अगर कोई बाधा आती है तो रोबोट सब संभाल रहे है। रोबोट बिना गिरे या खाने की चीज़ों को गिराए, अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए दाएँ या बाएँ मुड़ सकता है। मदर्स हट रेस्टोरेंट के मैनेजर सुभांकर मंडल से मिली जानकारी से पता चला है। मदर्स हट रेस्टोरेंट में चार रोबोट काम करते है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

