Screen Guard: फोन में स्क्रीन गार्ड लगवाते वक्त की कंजूसी तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान, जानिए कैसे ?

Screen Guard: दुनियाभर में लोग फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और यही नहीं लोग फोन को खरीदने के लिए काफी बड़ी पूंजी लगा देते हैं। लोग एक से एक महंगे फोन अपने इस्तेमाल के लिए बाजार से खरीद रहे हैं लेकिन उस फोन का स्क्रीन गार्ड खरीदने में कंजूसी कर देते हैं। एक सस्ता और बेकार स्क्रीन गार्ड आपके महंगे फोन के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं-

Read Also: IAS कोचिंग सेंटर हादसे में 5 लोग और गिरफ्तार, MCD ने बेसमेंट में बने 13 अवैध कोचिंग सेंटर किए सील

आपको बता दें, किसी भी फोन की डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए हमें एक अच्छे स्क्रीन गार्ड को लगवाना चाहिए, जिससे उसकी लाइफ अच्छी रहे और आपका फोन भी लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के उपयोग में लाया जा सके। इसलिए बाजार से अपने फोन के लिए स्क्रीन गार्ड(Screen Guard) खरीदते समय सही चुनाव करें और एक बेहतर-टिकाऊ स्क्रीन गार्ड खरीदें। मोबाइल यूजर्स को ये ध्यान रखना चाहिए कि वो पतले और क्लियर कोटिंग वाले टेम्पर्ड ग्लास ही खरीदें।

टेम्पर्ड ग्लास क्या होता है ?

टेम्पर्ड ग्लास आमतौर पर प्लास्टिक की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होते हैं। यह खरोंच लगने और फोन को टूटने से भी बचाते हैं। मगर टेम्पर्ड ग्लास के साथ एक दिक्कत होती है कि वो आम स्क्रीन गार्ड(Screen Guard) से ज्यादा मोटे होते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन की डिजाइन के हिसाब से ही टेम्पर्ड ग्लास लगवाने चाहिए। ब्रांडेड उत्पाद ही खरीदें तो बेहतर रहेगा।

स्क्रीन गार्ड(Screen Guard) फोन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि आप इसे लगाने में कंजूसी करते हैं या सही तरीके से नहीं लगाते, तो इससे आपके फोन को गंभीर नुकसान हो सकता है। यहाँ कुछ गलतियाँ दी गई हैं जिन्हें आपको अवॉयड करना होगा।

सस्ता स्क्रीन गार्ड खरीदना: सस्ता और हल्की गुणवत्ता वाला स्क्रीन गार्ड फोन की स्क्रीन की सही तरीके से रक्षा नहीं कर पाता है। यह जल्दी टूट सकता है और स्क्रैचेस से नहीं बचा सकता।

सही प्रकार का स्क्रीन गार्ड न चुनना: हर फोन के लिए अलग-अलग प्रकार के स्क्रीन गार्ड होते हैं। कुछ गार्ड्स हार्ड ग्लास के होते हैं, जबकि कुछ प्लास्टिक के। आपको अपने फोन के अनुसार सही स्क्रीन गार्ड चुनना चाहिए।

स्क्रीन गार्ड सही तरीके से नहीं लगाना: यदि स्क्रीन गार्ड सही तरीके से नहीं लगाया जाता, तो उसमें बबल्स आ सकते हैं या किनारों से उखड़ सकता है। इसे साफ और धूल-मुक्त सतह पर सावधानी से लगाना चाहिए।

स्क्रीन गार्ड का समय-समय पर बदलना न भूलें: स्क्रीन गार्ड भी समय के साथ खराब हो सकते हैं और उनकी सुरक्षा क्षमता कम हो सकती है। इसलिए, समय-समय पर स्क्रीन गार्ड को बदलते रहना चाहिए।

स्क्रीन गार्ड के बिना फोन का इस्तेमाल करना: अगर आप बिना स्क्रीन गार्ड के फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो फोन की स्क्रीन पर स्क्रैचेस और डेंट्स आ सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *