Budget Seasion: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान से फिर मचा बवाल, BJP को कही ये बात

Rahul Gandhi Budget Speech: 

Rahul Gandhi Budget Speech:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट चर्चा में हिस्सा लिया।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने भाषण में ‘चक्रव्यूह’ रूपक का प्रयोग करते हुए कहा  देश में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट का मकसद केवल पूंजी की, पॉलिटिक्स की मोनोपोली को मजबूत बनाना है।2024-25 के केंद्रीय बजट पर लोकसभा में बहस में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि डर ‘चक्रव्यूह’ के जरिए फैल रहा है और इसमें बीजेपी सांसदों, किसानों और मजदूरों के साथ हर कोई फंसा हुआ है।

Read Also: आपकी हर हरकत पर है Google की नजर, उपयोग के दौरान क्या बरतें सावधानी ?-जानिए

 राहुल गांधी ने किया महाभारत का जिक्र- 

राहुल गांधी ने महाभारत कथा में अभिमन्यु ‘चक्रव्यूह’ का जिक्र करते हुए कहा कि ‘चक्रव्यूह’ को ‘पद्मव्यूह’ भी कहा जाता है, जो खई लेयर में होती है, जैसे बीजेपी का चिन्ह कमल होता है।राहुल गांधी ने कहा, “”सर, गुरुनानक जी, सिखों की बात की जाए तो किसी को सेवा से नहीं रोका जा सकता है। लंगर से किसी को बाहर नहीं फेका जा सकता है। सर, इस्लाम में कोई भी मस्जिद में आ सकता है, कोई भी चर्च में घुस सकता है।

ये लड़ाई शिव की बारात …चक्रव्यूह के बीच में है – राहुल गांधी आगे बोलते है कि  इनके चक्रव्यूह में केवल छह लोग हैं सर तो ये लड़ाई शिव की बारात और चक्रव्यूह के बीच में है। हम चक्रव्यूह तोड़ने का काम करते हैं, मनरेगा, हरित क्रांति, आजादी, संविधान ये चक्रव्यूह को तोड़ने के काम हैं। उससे देश में खुशी आती है, डर मिटता है, कॉन्फिडेंस आती है। आप चक्रव्यूह बनाने का काम करते हो। चक्रव्यूह शिव की बारात को हरा ही नहीं सकता है। आप अपने इतिहास को देखिए, आप अपने आप को हिंदू कहते हो। आप हिंदू धर्म को समझते नहीं हो। आप चक्रव्यूह बनाने वाले लोग हो। स्पीकर सर, अब अंत मेंं मेरा ये कहना है कि सर, आपने जो ये चक्रव्यूह बनाया है।

Read Also: 3 महीने का फ्री रिचार्ज, इस मैसेज से हो जाएं अलर्ट, जानें इस वायरल मैसेज का पूरा सच

जाति जनगणऩा पर दिया बड़ा बयान – इस चक्रव्यूह से करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है, दर्द पहुंच रहा है और हम इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहे हैं और तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका, जिससे आप लोेग डरते हो , कांपते हो। वो है जाति गनगणना और जैसे मैंने कहा था कि इंडिया गठबंधन इस सदन में लीगल एमएसपी गारंटी पास करेगी वैसे ही मैं कह रहा हूं, आपको अच्छा लगे, ना लगे। जाति जनगणऩा इस हाउस में, इस सदन में पास करके हम आपको दिखाएंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *