बिहार में बढ़ते ‘जंगलराज’ की वजह से नीतीश कुमार ने RJD का साथ छोड़ा-रविशंकर प्रसाद

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि बिहार में बढ़ते जंगलराज की वजह से नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़ा है।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि दो कारण हैं। पहला, गठबंधन में भारी अविश्वास की भावना थी। हर कोई दूसरे को नीचे खींचने के तरीके ढूंढ रहा था। दूसरा, जिस तरह से बिहार में ‘जंगलराज’ लौट रहा था।

लूटपाट, हत्याएं , बलात्कार, अपहरण और दूसरे अपराध बढ रहे थे। यहीं दो वजह से नीतीश कुमार से महागठबंधन छोड़ा है।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने सोचा होगा कि इन्हें होने देने की भी एक सीमा है।

Read also – तेजस्वी यादव ने 17 महीने में वो कर दिखाया जो JDU और BJP 17 साल में नहीं कर सकी- मृत्युंजय तिवारी

बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जो कारण में देखता हूं एक तो विश्वास का भाव। पूरे उनके गठबंधन में घोर अविश्वास कौन किसी की टांग पहले खींचता है। तो ऐसे में आप चलेंगे मोदी जी के विकल्प बनने देश देखता है।

दूसरा क्या था बिहार का सवाल है जिस प्रकार से बिहार में जंगलराज लौट रहा था चोरी, हत्या बलात्कार, लूट किडनैपिंग। मुझे पता है कि पटना में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के पास क्या हो रहा है रेत खनन देखना चाहिए शराब के धंधे में तो ये सब कुछ जो हो रहा है किस कारण से हो रहा था देखने की जरूरत है। ट्रांसफर पोस्टिंग में क्या-क्या हो रहा था। शायद नीतीश जी को लगा होगा कि मेरी भी सीमा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *