AAP सांसदों ने संसद भवन के अंदर दिल्ली एलजी के खिलाफ किया प्रदर्शन

AAP MPs protest :

AAP MPs protest  : AAP सांसद संजय सिंह ने एएपी के दूसरे सांसदों के साथ मिलकर मंगलवार को संसद परिसर में दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके निलंबन की मांग की।प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा, “हमारी मांग है कि दिल्ली के उप-राज्यपाल को निलंबित किया जाए। इसके साथ ही देश भर में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर को रेगुलेट किया जाए।

Read also-‘चाचा को गच्चा दे ही दिया’ CM योगी ने नेता प्रतिपक्ष को बधाई देते हुए सपा पर साधा निशाना

दिल्ली के उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सोमवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले तीन पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।राजनिवास से जारी बयान के अनुसार, सक्सेना ने पुराने राजिंदर नगर के कोचिंग हब का दौरा किया और घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की।उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Read also-मनु भाकर की उपलब्धि पर बोले पिता रामकिशन भाकर, टोक्यो का अनुभव पेरिस में काम आया

“दिल्ली के एलजी को बर्खास्त किया जाए ये हमारी मांग है। हमारी मांग है कि जो कोचिंग सेंटर जो देश भर में चल रहे हैं। चाहे वो कोटा का हो चाहे राजेंद्र नगर की घटना हो इसको रेगुलेट किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आपने दिल्ली का अधिकार छीन लिया, ट्रांसफर पोस्टिंग का। इसलिए ये घटना हुई है, आपने एक सरकार को चुनी हुई सरकार को शक्तियां नहीं दे रहे हैं आज इसी के कारण ये घटना हुई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *