Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के दूसरा पदक जीतने पर पिता रामकिशन भाकर बहुत खुश नजर आए। बेटी के पदक जीतने पर रामकिशन भाकर बोले टोक्यो में मिली नाकामयाबी से मनु मजूबत हुई और अब नतीजा सबके सामने है। रामकिशन ने मंगलवार को पीटीआई बातचीत में कहा कि “मनु के पास पिछले ओलंपिक का अनुभव है। इस बार उन्होंने खुद को पूरी तरह से शांत रखा।
Read also-Paris Olympics 2024: असफलता से संघर्ष कर सफलता पाने वाली खिलाड़ी का नाम है मनु भाकर, तोड़ा 124 साल का रिकॉर्ड
मनु ने रचा इतिहास- भारतीय शूटर मनु मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता। मनु के लिए ओलंपिक में ये जीत आसान नहीं रही। मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीता था । इस दौरान वे डिप्रेशन से गुजरी लेकिन उन्होंने हौसला नहीं गंवाया और जमकर मेहनत की और अब पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। टोक्यो में खराब प्रदर्शन के बाद वह इस खेल को छोड़ने पर विचार कर रही थीं।
Read also-Paris Olympic 2024: भारत की झोली में आया दूसरा पदक, हरियाणा की छोरी मनु भाकर ने रचा इतिहास
मिक्सिड डबल में कांस्य पदक जीता- मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ दक्षिण कोरिया को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सिड डबल में कांस्य पदक जीता।इस तरह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।उन्होंने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।ब्रिटिश-भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो रजत पदक जीते थे लेकिन ये उपलब्धि आजादी से पहले मिली थी।
यह भी जानें – मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतकर बेहद उत्साहित नजर आई ।यह ओलंपिक में शूटिंग में टीम इवेंट में भी भारत का पहला पदक है इससे पहले 2004 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांस्य, 2008 बीजिंग में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण, 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग ने कांस्य और विजय कुमार ने रजत पदक जीता था।
