देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3106348 हुई

दिल्‍ली – ललित कांडपाल की रिपोर्ट – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 61408 से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं सर्वाधिक 57479 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 61408 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 3106348 हो गई है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 57479 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 2338035 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 936 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 57542 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 710771 हो गए हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 22.28 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 75.27 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.85 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 171859 हो गए और 258 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 22253 हो गया।

इस दौरान 8157 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 488271 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 353 बढ़ने से सक्रिय मामले 89742 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 3282 लोगों की मौत हुई है, वहीं 7449 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 260087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 184 बढ़ने से सक्रिय मामले 11778 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4300 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1250 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 144388 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

हरियाणा में मरीजों की संख्या 281 बढ़ने से सक्रिय मामले 8961 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 603 लोगों की मौत हुई है, वहीं 809 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 44822 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *