बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने PM आवास पर कब्जा कर लिया है, हजारों की संख्या में लोग मौजूद वहां मौजूद हैं। वहीं सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को देखते हुए शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश अब पूरी तरह से सेना के कंट्रोल में है। हिंसा के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है और 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।
Read Also: MCD एल्डरमैन को लेकर SC के फैसले पर वीरेंद्र सचदेवा ने दिया बड़ा बयान
आपको बता दें, बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा ने हसीना सरकार का तख्तापलट कर दिया है। हिंसा के चलते शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना और अपने ही देश को छोड़ना पड़ा है। शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ रही हैं ऐसी खबर सामने आई है। बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 19 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। वहीं पुलिस को हटाकर पूरे देश में सेना तैनात हो गई है।
बांग्लादेश में पैदा हुए हालातों पर आर्मी चीफ वाकर-उज़-ज़मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वो राष्ट्रपति के पास जाएंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग पर भी विचार किया जाएगा। आप लोग सहयोग कीजिए। देश को संभालने के लिए मैं तैयार हूं। एक सुंदर बांग्लादेश बनाएंगे। 24 से 48 घंटे में अंतरिम सरकार बनेगी।
Read Also: IndiGo कस्टमर्स के लिए गुड न्यूज, इस साल 7 नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगा इंडिगो
इसके इतर बांग्लादेश में हो रही हिंसा और सरकार के तख्तापलट के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 24 का अलर्ट जारी किया गया है। BSF ने बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिक संख्या में जवानों को तैनात किया है।
