बर्फ के गोले में कैसे बदल गई थी पृथ्वी, 70 करोड़ साल बाद विज्ञान को मिला जवाब

 Ice Age on Earth- एक समय था जब इंसानों को पता ही नही था कि पृथ्वी की उम्र कितनी है. लेकिन अब वैज्ञानिकों ने उन सारे रहस्यों को पता लगा लिया हैं. जो सालों से इंसानो को लिए जानने की इच्छा बनी हुई है. ऐसा कहा जाता है कि पृथ्वी साढ़े 4 आरब साल से भी अधिक पुरानी हैं और पृथ्वी पहले बर्फ का गोला हुआ करती थी. लेकिन धीरे-धीरे जब तापमान कम हुआ तो यहां तरह -तरह के जीव-जंतु पैदा होने लगें. और आज पृथ्वी पूरी तरह से आवाद है पर क्या आप जानते कि करोड़ो साल पहले पृथ्वी बर्फ का गोला क्यों थी? लेकिन अब वैज्ञाानिकों ने इस रहस्य को सुलझा लिया हैं .

पृथ्वी आज जैसी दिखती है करोड़ो साल पहले ऐसी नही थी जीवन और हरियाली से भरी ये धरती एक समय पहले बर्फ का एक निर्जीव गोला थी. यहां हर तरह सिर्फ बर्फ ही बर्फ थीचलिए जानते हैं कि आखिर पृथ्वी के साथ ऐसा क्यों हुआ था. ऐसी कौन सी वजह थी, जिसने जीवन से भरे इस नीले गोले को बर्फ का बंजर रेगिस्तान बना दिया था.

Read also – रूस ने यूक्रेन पर केमिकल बम से किया हमला?432 जवान शहीद,18 शहरों में मची तबाही

इस वजह से आया था हिमयुग

वैज्ञानिकों की शोध बताती है कि स्टर्टियन हिमनद 717 से 660 मिलियन साल पहले फैला हुआ था. इस हिमनद का नाम 19वीं सदी के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के यूरोपीय औपनिवेशिक खोजकर्ता चार्ल्स स्टर्ट के नाम पर रखा गया था. हिमयुग को स्टर्टियन हिमाच्छादन भी कहा जाता है. शोध के मुताबिक, मुख्य रूप से कम ज्वालामुखीय कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के कारण हिमयुग अस्तित्व में आया था, जिसे वर्तमान कनाडा में ज्वालामुखीय चट्टानों के अपक्षय ने और जटिल बना दिया था, जो वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर रहे थे.

तब डायनासोर भी नहीं थे धरती पर

वैज्ञानिक कहते हैं कि यहीं कारण है कि पृथ्वी पर हिमयुग का जन्म हुआ. हिमयुग का काल डायनासोर के जमाने से भी बहुत पहले का बताया जाता है. तब धरती पर हर जगह सिर्फ बर्फ ही बर्फ थी, जहां किसी भी जीव-जंतु का पनपना नामुमकिन था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *