Sonu Sood ने केंद्र सरकार से की NEET-JEE परीक्षा टालने की अपील

कोरोना संकट के बीच अभिनेता सोनू सूद देशवासियों के लिए रियल हीरो बनकर सामने आए। अब उन्होंने जेईई मेन्स और नीट के छात्रों के लिए भी आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट के बीच जेईई मेन्स और नीट परीक्षा कराना काफी खतरनाक हो सकता है।

सोनू सूद ने किया ट्वीट करते हुए कहा है कि देश में मौजूदा हालात को देखते हुए मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि वो जेईई मेन्स और नीट एग्जाम को स्थगित कर दें। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारा कर्तव्य है कि हम छात्रों की परवाह करें, न कि उनकी जिंदगी खतरे में डाल दें।

Also read भारी बारिश ने बिगाड़ा ‘Bigg Boss’ का काम, अब इस डेट को होगा टेलिकास्ट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि जेईई और नीट की परीक्षाएं स्थगित नहीं की जाएगी। इसलिए जेईई मेन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

इसके अनुसार, जेईई मेन्स की परीक्षाएं 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच होंगी। वहीं, नीट की परीक्षाओं की भी तारीख तय कर ली गई है। नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी, जिसमें 15,97,433 छात्र शामिल होंगे।

जेईई मेन का आयोजन 1 से 6 सितंबर तो नीट का आयोजन 13 सितंबर को किया जाना है। सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त को ही साफ कर दिया था कि परीक्षाएं तय समय पर होंगी। शीर्ष न्यायालय ने जेईई मेन और नीट की परीक्षाएं टालने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

बता दें, जेईई मेन और नीट की परीक्षाएं पहले मई में आयोजित की जानी थी, मगर बाद में इन परीक्षाओं को जुलाई में कराने का फैसला किया गया। हालांकि इसके बाद भी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के चलते इन एग्जाम को सितंबर में कराने का फैसला हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *