विश्व की बहुत बड़ी कंपनियां, भारत में निवेश करना चाहती हैं- PM Modi

India: Many big companies of the world want to invest in India- PM Modi, Independence day 2024, Independence Speech, PM Modi Speech, PM Modi on Defense Sector, PM Modi Speech on Red Fort, #independenceday2024, #independenceday2024, #independence, #NarendraModi, #NarendraModiji, #business, #businessgrowth-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

India: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करना चाहती हैं। उन्होंने इसे सुनहरा मौका बताते हुए राज्य सरकारों से अपील कि है कि वे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीति निर्धारित करें, गुड गवर्नेंस का आश्वासन दें और लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन के लिए उनको भरोसा दिलाएं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि निवेशकों के लिए हर राज्य एक-दूसरे से होड़ लगाने के लिए आगे आए।

Read Also: ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, हॉकी टीम ने सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली स्टिक की भेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व की बहुत बड़ी कंपनियां, भारत में निवेश करना चाहती हैं। इस लोकसभा चुनाव के बाद मैंने देखा, मेरे तीसरे कार्यकाल में, जितने लोग मुझसे मिलने की मांग कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर निवेशक लोग हैं, विश्व भर के निवेशक हैं, वे आना चाहते हैं, भारत में निवेश करना चाहते हैं। ये बहुत बड़ा गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। मैं राज्य सरकारों से आग्रह करना चाहता हूं कि आप निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीति निर्धारित कीजिए, गुड गवर्नेंस का आश्वासन दीजिए, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन के लिए उनको भरोसा दीजिए, हर राज्य द्वंद स्पर्धा में आगे आए। राज्य के बीच निवेशकों को खींचने के लिए स्पर्धा होनी चाहिए। ताकि उनके राज्य में निवेशक आएंगे, उनके राज्य के युवाओं को स्थानीय रूप से अवसर मिलेगा, रोजगार का अवसर मिलेगा। नीतियों में परिवर्तन लाना चाहिए, तो ग्लोबल रिक्वायरमेंट के अनुसार राज्यों को परिवर्तित करना चाहिए।

Read Also: PM Modi: स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए PM मोदी बोले- “हमें कम्युनल नहीं सेक्युलर सिविल कोड चाहिए”

उन्होंने कहा कि लैंड की आवश्यकता है तो राज्यों को लैंड विड्थ बढ़ानी चाहिए। गुड गवर्नेंस सिंगल प्वाइंट पर काम करने के लिए राज्य जितने प्रो-एक्टिव होंगे, जितने ज्यादा प्रयास करेंगे, जितने निवेशक आ रहे हैं, वो कभी वापस नहीं जाएंगे। सिर्फ भारत सरकार से एक काम होता नहीं है, राज्य सरकारों की बहुत बड़ी आवश्यकता होती है क्योंकि जो भी प्रोजेक्ट लगने वाला है, हर राज्य में लगने वाला है, उसको हर राज्य के साथ रोजमर्रा का काम पड़ता है और इसलिए मैं राज्यों से आग्रह करूंगा कि जब विश्व पूरा भारत की तरफ आर्कर्षित हो रहा है, विश्व पूरा भारत में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हो रहा है तब हमारा दायित्व बन रहा है कि हमारी पुरानी आदतें छोड़कर के स्पष्ट नीति के साथ हम आगे आएं, देखिए आपको परिणाम अपने राज्य में दिखाई देगा, आपका राज्य भी चमक उठेगा, ये मैं विश्वास देता हूं। हम दुनिया का एक मैन्यूफैक्चरिंग हब बने, जिस देश के पास इतनी नौजवान शक्ति हो, जिस देश के अंदर ये सामर्थ्य हो, हम मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया में भी इंडस्ट्री 4.0 में भी बहुत बड़ी ताकत के साथ आगे जाना चाहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *