Sawan Last Somwar: सावन के पावन महीने का आज आखिरी सोमवार, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sawan Last Somwar: सावन के पावन महीने का आखिरी और पांचवां सोमवार हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार पूर्णिमा के दिन 19 अगस्त को यानी रक्षाबंधन के दिन पड़ा है। सावन का अंतिम सोमवार(Somwar) और रक्षाबंधन का त्योहार साथ-साथ होना बेहद ही खास माना जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसीलिए लोग विधि-विधान से भालेनाथ का स्मरण करते हुए पूजा-पाठ करते हैं। दिल्ली का प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर हो या गाजियाबाद का प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर आज हर शिवालय में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Read Also: Raksha Bandhan 2024: देश में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ?

आपको बता दें, इस साल सावन का आखिरी सोमवार(Somwar) बेहद खास है, क्योंकि सावन का आखिरी और पांचवां सोमवार पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है और इसी दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है। सावन के आखिरी सोमवार को दिल्ली का प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर हो या गाजियाबाद का प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर आज देश और दिल्ली-NCR के हर शिवालय में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।

विधि-पूर्वक करें भोलेनाथ की पूजा

सावन के पावन महीने में भक्तों को भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना बड़ा फलदायी माना जाता है। पूजा के दौरान भगवान शिव को बेल पत्र, धतूरा और भांग अर्पित करें, इसके साथ ही शिवलिंग पर शहद, दूध, और गंगाजल चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जप करें, साथ ही शिव पुराण का पाठ करें। अपने जीवन के तमाम संकट हरने के लिए देशभर में तमाम श्रद्धालु अपने निवास स्थान या कहीं शिव मंदिर में रुद्राभिषेक भी करवा रहे हैं। इसके अलावा गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से भी ईश्वर प्रशन्न होते हैं। सावन के आखिरी सोमवार को व्रत रखने से भी भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। भगवान शिव की कृपा से लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *