Bollywood: पुष्पा-2′ के निर्माताओं ने भगदड़ पीड़ित के परिवार को 50 लाख रुपये किए दान

Pushpa 2:

Pushpa 2: अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा-2’ के निर्माताओं ने सोमवार, चार दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में मरने वाली महिला के परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी।निर्माता नवीन येर्नेनी ने अस्पताल का दौरा किया जहां पीड़िता के आठ साल के बेटे का इलाज चल रहा है। येर्नेनी ने उसके परिवार को चेक दिया।महिला की मौत पर शोक जताते हुए उन्होंने मीडिया से कहा कि चेक महिला के पति को दिया गया है, क्योंकि वे परिवार की मदद करना चाहते थे।

Read also- Bollywood: मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

नवीन येर्नेनी, निर्माता, पुष्पा-2- आज हम उस अस्पताल में गए जहां पीड़िता के आठ साल के बेटे का इलाज चल रहा है। ये बहुत दुखद स्थिति है, लेकिन वो तेजी से ठीक हो रहा है। हमने आज परिवार को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा, हम परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरी सभी जरूरतों के लिए हरसंभव मदद देना चाहते हैं।”

Read also- रिलायंस जियो के फिर घंटे ग्राहक, अक्टूबर में जियो को 37.6 ग्राहक ने कहा अलविदा

साल 2024 में भारतीय सिनेमाघरों में 100 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि, उनमें से कुछ ही ऐसी थीं, जिन्होंने सही मायने में दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें सिनेमाघरों तक खींचा।फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि इस साल फ्रेंचाइजी और हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला रहा।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में से एक ‘पुष्पा 2: द रूल’ है। एक्टर अल्लू अर्जुन की साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर “पुष्पा: द राइज” की अगली कड़ी पांच दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *