प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड दौरे में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया 

PM Modi Poland Visit :
PM Modi Poland Visit :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पोलैंड में अपने समकक्ष प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रस्ट के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की है।भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के साथ संयुक्त बयान में कहा कि भारत और पोलैंड के संबंध बेहतर हो रहे हैं। पीएम मोदी ने पोलैंड की कंपनियों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया है। संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र भी किया।पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध चिंता का विषय है।संवाद,कूटनीति से ही शांति और स्थिरता संभव है।पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है मासूमों की जान की हानि चिंताजनक।पीएम मोदी ने कहा कि भारत बातचीत से समाधान का पक्षधर है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पोलैंड में मिले शानदार स्वागत के लिए आभार जताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मैं खूबसूरत शहर वारसॉ में मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम टस्क को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप लंबे समय से भारत के मित्र रहे हैं और भारत और पोलैंड के बीच संबंधों को बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है।पीएम मोदी ने कहा कि आज 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में यह अवसर मिला है।पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसके लिए पोलैंड की सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।साथ ही पीएम मोदी ने  UN में सुधार की मांग करते हुए बड़ा बयान भी दिया है।

Read Also: सावधान : अधिक मात्रा में आइसक्रीम खाना हार्ट अटैक को दे सकता है न्योता, बरतें सावाधानी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के लोग 2022 में यूक्रेन संघर्ष के दौरान भारतीय छात्रों को बचाने में पोलैंड द्वारा दी गई मदद को कभी नहीं भूल सकते।संयुक्त बयान में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि, आज का दिन हमारे दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि हम अपने देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की मेजबानी कर रहे हैं।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारसॉ में भारतीय सामुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है,आज का भारत सबके विकास की बात करता है।आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है।हमें गर्व है कि आज दुनिया भारत को विश्व बंधु के रूप में सम्मान दे रही है जिनको कहीं जगह नहीं मिली उनको भारत ने अपने दिल और अपनी ज़मीन दोनों जगह स्थान दिया है।प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद कल ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे,जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *