सावधान : अधिक मात्रा में आइसक्रीम खाना हार्ट अटैक को दे सकता है न्योता, बरतें सावाधानी

Health News:

Health News:बच्चे बुजुर्ग ,युवाओं में आइसक्रीम खाने का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है।सर्दियों में हेल्थ एक्सपर्ट आइसक्रीम न खाने की सलाह देते है।सर्दियों में कुछ लोग ठंडा पानी पीते हैं तो वहीं कुछ लोग आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक पीते हैं. ऐसे लोगों के लिए हमारे पास सुझाव है कि ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि इसके कारण हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है।आज हम इस आर्टिकल के द्वारा आइसक्रीम से  होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

मोटापा बढ़ता है –अधिक मात्रा में आइसक्रीम खाते है तब शरीर में तेजी से फैट जमने लगता है।जिसके कारण मोटापा और तेजी से बढ़ता है।अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तब आप आइसक्रीम खाने से बचे। आइसक्रीम के अंदर शुगर अधिक मात्रा में  होती है। साथ ही आइसक्रीम में कोलेस्ट्रॉल भी अधिक होता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट आइसक्रीम न खाने की सलाह देते हैं।

हार्ट को खतरा-  हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर आपको आइसक्रीम खाने की लत है तब ये यह लत आपको हास्पीटल में पहुंचा सकती है। अधिक आइसक्रीम के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है ।आइसक्रीम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट व चीनी राई पाया जाता है । ये सैचुरेटेड  फैटी एसिड होता है । जो हार्ट को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है

Read also- कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता को न्याय मिलने तक BJP महिला मोर्चा आंदोलन जारी रखेगी

हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये सलाह  –डॉक्टर्स के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को दिन में 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एक आइसक्रीम में 100 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है।इसलिए आइसक्रीम खाने से परहेज करें।साथ ही कैंडी से भी दूरी बनाएं रखे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *