UP- पूर्व बाहुबली MP अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की संपत्ति सीज

प्रयागराज: योगीराज में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रयागराज में पुलिस ने अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई के दौरान 5 चिन्हित संपत्तियों को सीज कर दिया है।

अतीक़ की सीज़ की गई संपत्तियों की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है। पुलिस, नगर निगम, पीडीए और राजस्व की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बाहुबली नेता की कुल 7 संपत्तियों को सीज करने का आदेश दिया गया है।

also read दिल्ली बीजेपी ने जारी की 250 मंडल अध्यक्षों की लिस्ट

अतीक की 2 और संपत्तियों को सीज किया जाना अभी बाकी है।जिलाधिकारी ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इन 7 अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित किया था और इन संपत्तियों के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की थी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है। प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पांच अगस्त, 2020 के पत्र और कैंट थाना प्रभारी की आख्या के आधार पर पूर्व सांसद अतीक की 7 अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

also read दिल्ली में फिर बेलगाम हुआ कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में सामने आए 1,693 नए मामले

एसएसपी ने उपरोक्त आख्या में अतीक अहमद द्वारा अर्जित की गई इन अचल संपत्तियों को कुर्क करने की सिफारिश की थी। इन अचल संपत्तियों में खुल्दाबाद थाना अंतर्गत चार संपत्तियां, धूमनगंज थाना अंतर्गत दो संपत्ति और सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक संपत्ति शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *