दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार

Delhi: Light rain expected in Delhi, air quality remains in 'very poor' category

Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार यानी की आज 27 अक्टूबर को भी बहुत खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।  Delhi

Read Also: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट के पास जूते के शोरूम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, बवाना और आनंद विहार जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमशः 401 और 431 के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

Read Also: राजकोट में पैंगोलिन तस्करी का पर्दाफाश, 22 करोड़ रुपये के जानवर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शहर भर में 38 निगरानी स्टेशन में से 23 ने एक्यूआई 300 से अधिक होने की सूचना दी है, जो बहुत खराब वायु गुणवत्ता की श्रेणी में आता है। रविवार को शहर की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह खराब श्रेणी में दर्ज की गयी, जबकि अधिकांश समय वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दो वर्षों में अक्टूबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। रविवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 रहा, जबकि सुबह यह 324 था। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51-100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201-300 के बीच ‘‘खराब’’, 301-400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401-500 के बीच ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *