हरियाणा विधानसभा में टिकट न मिलने पर सावित्री जिंदल का छलका दर्द, बताया क्या है आगे का प्लान

Savitri Jindal :

Savitri Jindal : बिजनेसवुमन सावित्री जिंदल ने गुरुवार को कहा कि वो हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।उन्होंने ये फैसला हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पहली सूची में टिकट नहीं दिए जाने के बाद लिया है।उन्होंने ऐलान किया कि अगर उन्हें किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

Read also-पैरा एथलीट कपिल परमार ने रचा इतिहास, Paralympics में भारत को दिलाया 25वां मेडल

सावित्री जिंदल ने कहा, “पहले तो ये सारा मेरा परिवार है तो अपने परिवारजनों की बात तो माननी पड़ती है। यहां पर शुरू से मैं जब भी आती हूं तो लोग मुझे लोग यही कहते हैं कि हम सब आपके बेटे हैं। जब मेरे बेटे कह रहे हैं तो मुझे इनकी बात तो माननी ही पड़ेगी और ये जो कहेंगे, हिसार की जनता जो कहेगी मैं मानने के लिए तैयार हूं।”सावित्री जिंदल के बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल ने बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है।

Read also-केरल में यूथ कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, CM पिनाराई विजयन से की इस्तीफे की मांग

BJP ने जारी की लिस्ट – हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी राजनीति पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार 4 सितंबर को उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।बीजेपी ने बुधवार को 67  उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मंगलवार देर शाम तक चली भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *