पैरा एथलीट कपिल परमार ने रचा इतिहास, Paralympics में भारत को दिलाया 25वां मेडल

Paris Paralympics 2024:

Paris Paralympics 2024: कपिल परमार ने गुरुवार को जे वन 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो प्रतियोगिता में ब्राजील के एलिल्टोन डि ओलिवेरा को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक मेडल दिलाया।परमार ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी पर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और रिकॉर्ड 10-0 से जीत हासिल की।इससे पहले वे सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गए । परमार (24 वर्ष) को सेमीफाइनल ए में ईरानी खिलाड़ी से 0-10 से हार मिली।

Read also-वैज्ञानिकों ने बनाया कोविड-19 गंभीरता का अनुमान लगाने वाला उपकरण, छत्तीसगढ़ ने हासिल की महाभारत

पैरा जूडो में जे कैटेगरी में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो दृष्टिबाधित होते हैं या फिर उनकी कम दृष्टि होती है।परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लांको को 10-0 से शिकस्त दी थी। परमार को दोनों मुकाबलों में एक एक पीला कार्ड मिला।वहीं महिलाओं के 48 किग्रा जे2 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में भारत की कोकिला को कजाखस्तान की अकमारल नौटबेक से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

Read also-शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर PM Modi पर बिफरे राहुल गांधी, कहा-माफी ….

फिर रेपेशेज ए के जे2 फाइनल में कोकिला को यूक्रेन की यूलिया इवानित्स्का से 0-10 से हार मिली। इसमें उन्हें तीन जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी को दो पीले कार्ड मिले।जूडो में पीले कार्ड मामूली उल्लघंन के लिए दिये जाते हैं।जे2 वर्ग में आंशिक दृष्टि वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *