भाजपा में मची भगदड़, BJP नेता करण देव कंबोज ने दिखाए बगावती तेवर, सभी पदों से दिया इस्तीफा

BJP leader Karan Dev Kamboj :

BJP leader Karan Dev Kamboj : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका उस समय लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने गुरुवार को राज्य बीजेपी के ओबीसी मोर्चा प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि पार्टी ने विधानसभा में उन्हें टिकट नहीं दिया है।

Read also-हरियाणा विधानसभा में टिकट न मिलने पर सावित्री जिंदल का छलका दर्द, बताया क्या है आगे का प्लान

हाईकमान को भेजा इस्तीफा – कंबोज ने कहा, “तो मैं आज इस बात से स्तब्ध हूं और इस बात को लेकर मैं पार्टी के जितने भी पद हैं, मैंने सबसे अपना रिजाइन भेज दिया है। सोशल मीडिया पर डाल दिया है, प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। सारे अपने पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। आज के बाद मैं पार्टी का कोई भी पद नहीं रखूंगा।”उन्होंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया लेकिन कहा कि जरूरत पड़ी तो उससे भी इस्तीफा दे देंगे।विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Read also-पैरालंपिक में एथलीटों ने मेडल जीतकर रचा इतिहास, खिलाड़ियों की प्रतिभा देख गदगद हुए खेल मंत्री

करण देव कंबोज, नेता, बीजेपी-  मैं आज इस बात से स्तब्ध हूं और इस बात को लेकर मैं पार्टी के जितने भी पद हैं, मैंने सबसे अपना रिजाइन भेज दिया है। सोशल मीडिया पर डाल दिया है, प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। सारे अपने पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। आज के बाद मैं पार्टी का कोई भी पद नहीं रखूंगा।”बीजेपी नेता करण देव कंबोज ने कहा पार्टी की सदस्यता मैंने कल-परसों ही ली थी। अभी हमारी पार्टी की सदस्यता सुरू हुई थी। परसों ही ली थी। जरूरत पड़ेगी तो उसे भी छोड़ दूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि पार्टी में अब कुछ नहीं बचा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *