विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ, केसी वेणुगोपाल ने कराई ज्वॉइनिंग

अखाड़े के मैदान के बाद अब पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया राजनीति के मैदान में दम लगाएंगे। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। राजनीति के मैदान में उतरे दोनों खिलाड़ियों ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Read Also: महाराष्ट्र में सियासत तेज, कांग्रेस ने बीजेपी के अधूरे वादों के खिलाफ ‘खर्चे पे चर्चा’अभियान किया शुरू

ओलंपिक चैंपियन और पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की अपनी नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया वही बजरंग पूनिया ने भी अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। प्रभारी दीपक बाबरिया संचार प्रमुख पवन खेड़ा और सचिव विनीत पूनिया भी इस मौके पर मौजूद रहे।इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने दोनों खिलाड़ियों का पार्टी में स्वागत किया।

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट का पार्टी में स्वागत करते हुए महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व की बात है कि बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गए। वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है।वेणुगोपाल ने कहा कि बजरंग पुनिया ने हमसे कहा कि वह देश के किसानों के लिए काम करना चाहते हैं। हमें बेहद खुशी है कि दोनों खिलाड़ी हमारी पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के पास काफी अनुभव है और अनुभव के आधार पर ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करते ही विनेश फोगाट ने कहा कि वह महिला सम्मान के लिए काम करेगी जो अपमान और तिरस्कार उन्होंने आंदोलन के दौरान झेला है वह उसे भूल नहीं पाएंगी। विनेश फोगाट ने कहा कि उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

Read Also: पैरालंपिक में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख गदगद हुए गगन नारंग, दिया बड़ा बयान

विनेश फोगाट ने हाल ही में ओलंपिक में अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि कुछ चीजें ऊपर वाला तय करता है उन्होंने अपनी तरफ से देश को मेडल जीताने के लिए जी जान लगाई थी। जो लोग उनको झुका हुआ मान रहे थे उनको उन्होंने जवाब दे दिया है। वहीं बजरंग पूनिया ने इस मौके पर कहा कि वह किसानों के सम्मान महिलाओं के सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं।

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की कांग्रेस में एंट्री हरियाणा चुनाव की टाइमिंग के बीच हुई है। पहलवान आंदोलन में चर्चित चेहरे रहे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के जरिए कांग्रेस की निगाहें हरियाणा में राजनीतिक बढ़त बनाने की है अब दोनों हरियाणा में चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *