पैरालंपिक में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख गदगद हुए गगन नारंग, दिया बड़ा बयान

Gagan Narang on Paralympics:  लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता रहे गगन नारंग ने शुक्रवार को पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।भारत में पैरालंपिक खेलों में अभी तक 25 पदक हासिल कर लिए हैं जिनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।

Read also-संदीप घोष को SC से बड़ा झटका, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

भारत अभी प्वाइंट टेबल में 16वें नंबर पर है। जब इस पूर्व निशानेबाज से पेरिस ओलंपिक खेलों के एनेलिस करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।नारंग ने प्रेस क्लब आफ इंडिया में एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘मैंने अभी तक पेरिस ओलंपिक का एनेलिसस नहीं किया है।

Read also-सावधान: समुद्र के अंदर जमा हो रहा है चांदी का भंडार, समुद्र जीवों के लिए बना खतरा

हर किसी ने इसके बारे में बात की है। लेकिन अभी सबसे अहम बात ये है कि पैरालंपिक खेलों में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।हम आज 16वें नंबर पर हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘पैरालंपिक खेलों में हमारे खिलाड़ियों में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में जीते गए पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है और अभी ज्यादा पदक मिलने की उम्मीद है।’’

जूडो में भारत ने जीता मेड़ल-  कपिल परमार ने गुरुवार को जे वन 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो प्रतियोगिता में ब्राजील के एलिल्टोन डि ओलिवेरा को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक मेडल दिलाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *