विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की कांग्रेस में ज्वॉइनिंग पर BJP के फायर ब्रांड नेता अनिल विज ने कही ये बात

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। BJP और कांग्रेस में ‘आया-राम गया-राम’ का खेल भी अपनी बुलंदियों पर है। इसी बीच हरियाणा के दो पहलवानों विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राज्य के चुनावी संग्राम के बीच राजनीति की दुनिया में कदम रखने के साथ अब दोनों पहलवान हरियाणा में चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं। दोनों पहलवानों की इस ज्वॉइनिंग पर BJP के फायर ब्रांड नेता अनिल विज की भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Read Also: हॉकी टीम ने भरी हुंकार,लॉस एंजिल्स Olympics में पदक का रंग बदलने उतरेगी टीम इंडिया

आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से हुई मुलाकात के बाद आज विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों पहलवानों का कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में ज्वॉइन कराया है। इस दौरान हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, संचार प्रमुख पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सचिव विनीत पूनिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होकर दोनों पहलवानों ने BJP पर निशाना भी साधा और कहा कि “हमें जब सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी।”

दोनों पहलवानों की कांग्रेस में एंट्री को लेकर हरियाणा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर कहा है कि “स्वागत @Phogat_Vinesh @BajrangPunia आपका अखाड़े का तजुर्बा और न्याय का संघर्ष हमारे जनसेवा के संकल्प को और मजबूती देगा। लड़ेंगे, जीतेंगे !

Read Also: महाराष्ट्र में सियासत तेज, कांग्रेस ने बीजेपी के अधूरे वादों के खिलाफ ‘खर्चे पे चर्चा’अभियान किया शुरू

इसके दूसरी ओर विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर BJP के अंबाला कैंट से उम्मीदवार अनिल विज ने कहा है कि “ये लोकतंत्र है जिसका जो मन चाहे वो फैसला ले सकता है और कहीं भी जा सकता है। वहीं इससे उन्होंने बयान दिया था कि वो अगर देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं तो हमें क्या ऐतराज है।” इसके साथ ही हरियाणा में कांग्रेस की लिस्ट को लेकर हो रही आपसी गुटबाजी और कांग्रेस-AAP के गठबंधन की संभावना पर विज ने कहा “ये तो अच्छी बात है हम तो अपनी तैयारी कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के पास पर्याप्त उम्मीदवार भी नहीं हैं, इसीलिए राहुल गांधी दूसरी पार्टियों से उम्मीदवारों के लिए अपील कर रहे हैं। अभी बाकी पार्टियां भी इस पर विचार कर रही हैं कि ऐसा किया जाए या नहीं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *