Bollywood: अभिनेता बॉबी देओल हुए भावुक, बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर दी ये प्रतिक्रिया

Bollywood:

Bollywood: अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म जगत में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने इस लंबे करियर को सार्थक बनाने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद किया और कहा कि वह अभी शुरुआत कर रहे हैं।बॉबी देओल ने 29 सितंबर 1995 में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित “बरसात” से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था।नेटफ्लिक्स की सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” में अभिनय के लिए बॉबी देओल (56) को प्रशंसा मिल रही है।Bollywood

Read Also-ICC: पाकिस्तान की सिदरा अमीन को हार के बाद ICC आचार संहिता उल्लंघन के लिए लगी फटकार

उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अब तक की भूमिकाओं का एक मोंटाज साझा किया।उन्होंने लिखा, “परदे पर और उसके बाहर कई तरह की भावनाओं के 30 साल… आपके प्यार ने सभी को सार्थक बनाया है। वह आग अब भी जल रही है और मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं।”देओल के दोस्तों और सहयोगियों ने फिल्म उद्योग में तीन दशक पूरे करने पर उन्हें बधाई दी।प्रीति जिंटा ने लिखा, “बधाई हो लॉर्ड बॉबी। यह तो बस शुरुआत है। ढेर सारा प्यार।”Bollywood

Read Also- Athletics: PM मोदी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में भारत के प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक

दोनों कलाकारों ने “सोल्जर” फिल्म में साथ काम किया था।ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की और कहा, “30 साल और बहुत कुछ। और भी बहुत कुछ।”बॉबी ने अपने पूरे करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन 2023 में आई संदीप रेड्डी वांगा की “एनिमल” ने अभिनेता को फिर से सुर्खियों में ला दिया।उन्होंने इस फिल्म में उन्होंने खलनायक अबरार हक की भूमिका निभाई थी। उनका नवीनतम शो “द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” है, जो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। इस सीरीज का निर्देशन अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है, जिन्होंने इसके साथ निर्देशन में कदम रखा है।Bolly

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

wood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *