कांग्रेस के टिकट दावेदारों का भी खत्म होने वाला है इंतजार, दीपक बाबरिया ने दी ये जानकारी

हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर कांग्रेस में बैठकों के दौर जारी है। सब-कमेटी ने आज उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया है और वहीं अब दीपक बाबरिया ने तस्वीर साफ करते हुए कहा है कि पहली लिस्ट आज किसी भी वक्त आ सकती है। केसी वेणुगोपाल लिस्ट तैयार कर रहे हैं।

Read Also: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की कांग्रेस में ज्वॉइनिंग पर BJP के फायर ब्रांड नेता अनिल विज ने कही ये बात

आपको बता दें,  हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर मंथन जारी है। कांग्रेस सब- कमेटी की बैठक आज भी जारी रही इस बैठक में पेंडिंग सीटों के अलावा पहले से तय नामों को लेकर भी चर्चा हुई है और अब दीपक बाबरिया ने बताया है कि करीब आधे घंटे के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आ जाएगी। कांग्रेस महासचिव लिस्ट तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा कर दिया कि विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया गया है।

दरअसल 24 पेंडिंग उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के अलावा सब कमेटी ने पहले से 66 उम्मीदवारों के पैनल पर भी बदली रणनीति में चर्चा की है। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस सांसदों ने आप पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ और चुनावी फीडबैक को लेकर पार्टी नेताओं को अहम जानकारियां दी थी। खबर ये भी है कि हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ का पुरजोर विरोध किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *