हरियाणा में नहीं बनी कांग्रेस से बात, मनीष सिसोदिया ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Haryana AAP Candidates list:

Haryana AAP Candidates list:  आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इस बात का भरोसा जताया कि बीजेपी हरियाणा में बुरी तरह से हार का सामना करेगी।वो कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत टूटने के बाद पार्टी द्वारा 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के बाद बोल रहे थे।

Read Also: RG-Kar मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के लिए न्याय की मांग तेज, सड़कों पर तिरंगा और मशाल लेकर उतरे लोग

BJP को AAP हराएगी-  सिसोदिया ने कहा, “हमारी पार्टी मजबूती से चारो ओर उभरी है और हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। पूरी तैयारी है, सब जगह चुनाव लड़ने की और संगठन हमारा गांव-गांव पहुंच चुका है। हर गांव में, कस्बे में हमारे कार्यकर्ता हैं और पूरे तरीके से जी-जान लगाकर चुनाव लड़ेंगे और हमारा मकसद है भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी हराएगी।”

Read Also: बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

हमारा मकसद बीजेपी को हराना-  उन्होंने कहा, “गठबंधन के लिए हमारी कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन बात नहीं बनी है। उसके बावजूद मैं कह रहा हूं कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत उत्साह के साथ में पूरे हरियाणा में काम कर रहे हैं और हम चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे। हमारा मकसद बीजेपी को हराना है।”90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *