RG-Kar मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के लिए न्याय की मांग तेज, सड़कों पर तिरंगा और मशाल लेकर उतरे लोग

West Bengal: Demand for justice for the victim of RG-Kar Medical College intensified, people took to the streets carrying tricolor and torches. Kolkata Rape Murder Case, West Bengal, Mamata Banerjee, TMC, BJP, RG Kar Medical College, #Westbengal, #WestBengalNews, #kolkata, #MamataBanerjee, #rgkarmedicalcollege, #rapetcase, #Crime, #KolkataPolice, #police, #protest, #ProtestForJustice, #TMC, #medicalstudent-Youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi-crime news in hindi

Crime News: पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए रविवार 8 सितंबर की रात को कोलकाता और राज्य के कई शहरों में विरोध मार्च निकाला गया। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में मशालें और तिरंगा थामे नजर आए। Crime News:

Read Also: उसम पर मानसून का छींटा, गर्मी से मिला निजात… IMD ने लगाया झमाझम बारिश का अनुमान

बता दें, आक्रोशित लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर विरोध जताया। सड़कों पर तख्तियां, जलती हुई मशालें और राष्ट्रगान गाते हुए कई लोगों ने तिरंगा लहराया। कुछ लोगों ने पीड़ित डॉक्टर का नाम ‘तिलोत्तमा’ रखा, वहीं कई अन्य ने उन्हें ‘अभया’ कहा। सभी पीड़ित डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

Read Also: पृथ्वी का सबसे गर्म साल रहा 2024, वैज्ञानिकों ने किया ये खुलासा, बरतें सावधानी

लोगों ने कोलकाता से उत्तर 24 परगना तक एक मानव श्रृंखला बनाई। जानकारी के मुताबिक 15 किलोमीटर लंबी इस मानव श्रंखला में हजारों लोग शामिल हुए। ये मानव श्रृंखला श्याम बाजार (आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) से सोदपुर (पीड़िता के घर) तक चली गई। उस समय हजारों लोग न्याय की मांग कर रहे थे। कई लोगों के हाथों में भी तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, हम न्याय चाहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *