हरियाणा में कांग्रेस-AAP के गठबंधन की अटकलों की दौर खत्म, टिकटों का ऐलान जारी

Maharashtra BJP List:

Haryana BJP List: हरियाणा के चुनावी रण का मुकाबला जोर-शोर से आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने आज अपनी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन लगभग खत्म हो गया है।आम आदमी पार्टी में आज 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है।कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवारों की अगली लिस्ट जारी करेगी।

हरियाणा का चुनावी दंगल जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस -बीजेपी और आप पार्टी में  दिलचस्प समीकरण भी सामने आ रहे हैं। बीजेपी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया था जिसके बाद बगावत का दौर देखने को मिला है।ऐसे में बीच में अंतराल के बाद अब बीजेपी ने अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

Read also- इस्लामी मर्द क्यों रखते हैं लाल और नांरगी दाढ़ी, क्या है इसके पीछे का राज ?

इसमे पिहोवा सीट पर बीजेपी ने उम्मीदवार बदल दिया है।पिहोवा से अब कमलजीत सिंह अजराना की जगह जय भगवान को टिकट दिया गया है।अब बीजेपी की 3 सीट बची हैं।इनमे महेंद्रगढ़, सिरसा और NIT फरीदाबाद सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है।

वही हरियाणा में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का गठबंधन लगभग टूट गया है।बीते कल आम आदमी पार्टी की ओर से 20 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया और आज 9 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है।आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बयान दिया कि आप पार्टी द्वारा अब तक जारी की गई सूची में उसके मूल कार्यकर्ताओं के नाम हैं।हमारी पहली प्राथमिकता हमारे अपने कार्यकर्ता हैं। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर दूसरी पार्टियों से अच्छे लोग आते हैं और हमारे पास जगह है, तो हम उन्हें जगह देंगे

Read also- हरियाणा में BJP ने जारी की दूसरा लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का किया ऐलान

AAP अध्यक्ष हरियाणा सुशील गुप्ता ने कहा कि वही हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब तक 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।इस सिलसिले में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट आज जारी हो सकती है।कांग्रेस की उपसमिति ने 49 उम्मीदवारों के नाम आलाकमान को भेज दिए हैं।इनमे तीन सीटों पर फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया है।इनमें कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा का निर्वाचन क्षेत्र शामिल है।इन सीटों पर फैसला आलाकमान पर छोड़ा गया है।इन सीटों पर इन दिग्गजों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।वही कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने साफ कहा है कि अब आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन लगभग खत्म हो गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि वही टिकटों की औपचारिक घोषणा से पहले ही कांग्रेस खेमे में नए समीकरण भी देखने को मिल रहे है।बीते कल पलवल से करण दलाल ने तो बिना टिकट घोषित हुये ही कांग्रेस की ओर से नामांकन भी दाखिल किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *