Crpf Jawan Murdered: हरियाणा के सोनीपत में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर की हत्या

MURDER IN SONIPAT, MURDER IN HARYANA, सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हत्या, CRPF JAWAN KRISHNA MURDER CASE, CRPF JAWAN MURDERED IN SONIPAT, CRPF JAWAN SHOT DEAD IN SONIPAT POLICE ENGAGED IN INVESTIGATION

Crpf Jawan Murdered: हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह एक सीआरपीएफ जवान की उसके गांव में कथित तौर पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि ये घटना दोपहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने की।पुलिस को शक है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सीआरपीएफ जवान से झगड़ा करने वाले युवक इसमें शामिल हो सकते हैं.Crpf Jawan Murdered

Read also- ‘Operation Mahadev’: अमरनाथ यात्रा के बीच श्रीनगर में मुठभेड़: सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन महादेव’

पुलिस ने बताया कि जवान कृष्ण की उम्र लगभग 30 साल थी और वो छुट्टी पर अपने घर आया था। सोमवार तड़के घर लौट रहे कृष्ण पर गोली चलाने के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए।एसएचओ ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के परिवार में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।Crpf Jawan Murdered

Read also- ”Mansoon”, Ayurvedic Kadha Recipe: मानसून में ट्राई करें दादी-नानी की काढ़ा रेसिपी, मिनटों में दूर हो जाएगी सर्दी-खांसी

आपको बता दें कि गांव खेड़ी दमकन के कृष्ण सीआरपीएफ में कार्यरत थे और उनकी छत्तीसगढ़ में ड्यूटी थी। वह 16-17 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे और अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने गए थे। गांव का दूसरा ग्रुप भी कांवड़ लेने गया था। 22 जुलाई को डाक कांवड़ लेकर लौटते समय कृष्ण की दूसरे ग्रुप के युवकों से कहासुनी हो गई थी.Crpf Jawan Murdered

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *