हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Haryana Election 2024:

Haryana Election 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट और बीजेपी के योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से जारी उम्मीदवारों की यह चौथी सूची है।

Read also-हरियाणा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, BJP नेता अनिल विज ने कांग्रेस पर बोला हमला

AAP और कांग्रेस में नहीं बात –AAPने अंबाला छावनी सीट से राज कौर गिल को मैदान में उतारा है, जबकि करनाल से सुनील बिंदल मैदान में हैं। निशांत आनंद गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे।हरियाणा चुनाव के लिए एएपी के 20 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की गई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में एएपी की कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत फेल हो गई थी।

Read also-बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora के पिता की संदिग्ध हालात में मौत, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

2019 में नहीं जीती एक  भी सीट- अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होनी है।कांग्रेस और एएपी (AAP) ने दिल्ली में एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।कांग्रेस ने हरियाणा के आम चुनाव में एएपी(AAP) को एक सीट दी थी, जिस पर वो हार गई थी। 2019 के हरियाणा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *