पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: टीएमसी और सुशासन का दूर-दूर तक कोई नाता नही

Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेगा रोड शो किया।कोलकाता में पीएम मोदी का ये पहला रोड शो था। इस दौरान राज्य बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी दौर के लिए एक जून को कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर समेत पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कहा कि टीएमसी और सुशासन का कोई नाता नहीं है।उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरे देश में ने 12 करोड़ परिवारों तक नल से साफ पानी पहुंचाया है, लेकिन बंगाल में लोग आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

Read Also: Buddha Purnima: भारत ही नहीं इन देशों में भी मनाई जाती है बुद्ध पुर्णिमा, जानें क्या है खास?

“टीएमसी और सुशासन का दूर-दूर तक कोई नाता नही है। बंगाल में सुशासन दूरबीन से खोजने पर भी नहीं मिलता। बंगाल में सुशासन माइक्रोस्कोप से तलाशने से भी नहीं मिलता। मोदी ने पूरे देश में ने 12 करोड़ परिवारों तक नल से साफ पानी पहुंचाया है, लेकिन बंगाल में लोग आज भी आर्सेनिक वाला पानी पीने को मजबूर हैं। मोदी शहरों में गरीबों और मिडिल क्लास को पक्के घर दे रहा है। मोदी रेरा कानून ले कर आया, ताकि बिल्डरों की मनमानी न चले, लेकिन बंगाल में सरेआम माफिया को जमीनें दी जा रही है। नियमों के विरुद्ध कंस्ट्रक्शन हो रहा है। मोदी गरीबों के लिए सस्ते सिलेंडर की योजना चला रहा है। इससे यहां की लाखों बहनों को लाभ हो रहा है, लेकिन टीएमसी सरकार इसमें भी रोड़े अटका रही है।”

Read Also: Cyber Crime: सावधान! हर दिन हो रही है 7000 डिजिटल गिरफ्तारी, जानें क्या है डिजिटल अरेस्ट?

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *