सूरत में शरारती तत्वों ने गणेश मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, आरोपी गिरफ्तार

Surat Stone Pelting News: 

Surat Stone Pelting News:  गुजरात के कच्छ जिले में एक पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति को कथित रूप से क्षतिग्रस्त करने और पास के एक मंदिर पर अपना धार्मिक झंडा लगाने के आरोप में तीन नाबालिगों सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी।एसपी (कच्छ-पश्चिम) सागर बागमर ने बताया कि ये घटनाएं मंगलवार को नखत्राणा तालुका के कोटडा-जादोदर गांव में हुईं और देर रात नखत्राणा पुलिस थाने में केस दर्ज की गई।

Read also-सिख समुदाय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सूबे में गरमाई सियासत

बागमर ने कहा, “पत्थरबाजी के कारण एक पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम को जांच शुरू की। लोगों ने पुलिस को ये भी बताया कि कुछ लोगों ने पास के एक मंदिर पर अपना धार्मिक झंडा लगा दिया था।”एसपी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने गणेश प्रतिमा नुकसान पहुंचाने में शामिल तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

Read also-क्या है राधा अष्टमी का महत्व, क्यों रहता है भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार ?

अधिकारी ने बताया, ‘‘मंदिर पर झंडा लगाने के आरोप में चार और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हालात काबू में है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।’’उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाहें फैलाने से बचें।अधिकारी ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले वीडियो संदेशों को साझा करने के खिलाफ चेतावनी दी।रविवार को सूरत शहर में भी ऐसी ही घटना हुई थी। यहां गणेश पंडाल पर कुछ लोगों के पथराव किए जाने के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। पुलिस ने बाद में 27 लोगों को गिरफ्तार किया और छह नाबालिगों को हिरासत में लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *