हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कोरोना वायरस को हराया, सीएम का आज होगा कोरोना टेस्‍ट

हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कोरोना वायरस को हरा दिया है। करीब एक हफ्ते बाद ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कोरोना टेस्‍ट किया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद राज्‍य सरकार में कैबिनेट मंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि आज मेरी नोबेल कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है आप सभी की कृपा – दुआ और आशीर्वाद से मैं ठीक हूं । हालाँकि डॉक्टरों ने अभी कुछ दिन और तक होम आइसोलेट रहने की सलाह दी है । उसके बाद में फिर से आप सभी के बीच जनसेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

 

आज मेरी नोबेल कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है आप सभी की कृपा – दुआ और आशीर्वाद से मैं ठीक हूं । हालाँकि डॉक्टरों ने अभी कुछ दिन और तक होम आइसोलेट रहने की सलाह दी है । उसके बाद में फिर से आप सभी के बीच जनसेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

— Moolchand sharma (@moolchandbjphry) August 30, 2020

 

परिवहन मंत्री के अलावा राज्‍य के सीएम खट्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और गुरूग्राम के मेदांता अस्‍पताल में इलाज करवा रहे हैं। डॉक्‍टरों के मुताबिक सीएम खट्टर की हेल्‍थ पहले के मुकाबले काफी सामान्‍य हो रही है और वो अच्‍छे से आराम कर रहे हैं। आज सीएम खट्टर की कोरोना वायरस टेस्टिंग की जाएगी।

 

राज्‍य में आम आदमी के अलावा कई वीआईपी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं जिनमें खुद राज्‍य के सीएम भी शामिल हैं। वहीं अगर राज्‍य में कोरोना वायरस के आंकड़ों की बात की जाए तो सबसे ज्‍यादा मामले फरीदाबाद, गुरूग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, अंबाला, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, पलवल, पंचकूला, महेंद्रगढ़, झज्‍जर, भिवानी, कुरूक्षेत्र में आए हैं। वहीं चरखी दादरी, जींद, नूंह, फतेहाबाद में सबसे कम लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। राज्‍य में कोरोना वायरस से अब तक 706 लोगों की मौत हो चुकी है तो अच्‍छी बात ये है कि हरियाणा में कोरोना वायरस को हराने वालों का रिकवरी रेट 81 फीसदी के आस–पास है। राज्‍य में करीब 51 हजार के आस–पास मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *